कनाडा से आए 3 साल के बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत

Edited By swetha,Updated: 28 Jan, 2020 08:24 AM

3 year old child from canada dies of swine flu

जिले में स्वाइन फ्लू से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। कनाडा से आया बच्चा कुछ दिनों से जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था।

अमृतसर(दलजीत): जिले में स्वाइन फ्लू से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। कनाडा से आया बच्चा कुछ दिनों से जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था। उसकी मौत के बाद सेहत विभाग ने पीड़ित परिवार के 20 सदस्यों को टैमीफ्लू दवा खिला दी है। 22 जनवरी को 3 साल का राजू (काल्पनिक नाम) कनाडा से अमृतसर आया था।

23 जनवरी को उसे हलका बुखार हुआ, घरवालों ने 24 जनवरी को उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, उसके 20 पारिवारिक सदस्यों को टैमीफ्लू दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!