Punjab : बिहार से नशा सप्लाई करने आए 3 दोस्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Oct, 2024 09:15 PM

3 drug smugglers arrested in ludhiana

ट्रेन में बिहार से नशा सप्लाई करने आए 3 दोस्त सीआईए-2 की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास 13 किलो गांजा बरामद कर थाना डिवीजन नं.7 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। उपरोक्त जानकारी एसीपी क्राइम पवनजीत सिंह ने दी।

लुधियाना (ऋषि): ट्रेन में बिहार से नशा सप्लाई करने आए 3 दोस्त सीआईए-2 की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास 13 किलो गांजा बरामद कर थाना डिवीजन नं.7 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। उपरोक्त जानकारी एसीपी क्राइम पवनजीत सिंह ने दी।

उन्होनें बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह निवासी बिहार, दिरेंद्र सिंह निवासी बिहार और भूवर पासी निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बी.सी.एम. स्कूल के पास से तब दबोचा, जब ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अजीत के खिलाफ डिवीजन नं.6 में साल 2021 में भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज हुआ था। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!