शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, 3 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2023 12:47 PM

3 died in marriage function

फिलहाल मृतकों की लाशों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फाजिल्काः फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे के समाध नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 महीने के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से 1 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, उधर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क पर खड़े ट्राले के कारण हुआ, जिस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिनमें 3 की मौत जबकि 2 को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पहुंचे परिजनों बताया कि जलालाबाद के गांव धालिवाल से फाजिल्का रिश्तेदारी में शादी समारोह में परिवार आया हुआ था। गत रात घर लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल मृतकों की लाशों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!