सोलर प्लांट की तार चोरी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Radhika Salwan,Updated: 01 Jul, 2024 06:01 PM

3 arrested for stealing solar plant wire case registered

सोलर प्लांट की तारें चोरी करते हुए सदर बठिंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तारें बरामद कर ली हैं।

बठिंडा: सरदारगढ़ स्थित सोलर प्लांट की तारें चोरी करते हुए सदर बठिंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तारें बरामद कर ली हैं।

जानकारी देते हुए ए.एस.आई मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें सोलर प्लांट के सुरक्षा प्रभारी कुलदीप सिंह ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने सोलर प्लांट की तारें चोरी कर ली हैं, जिन्हें उनके द्वारा काबू किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आरोपी सुखराज सिंह, लखविंदर सिंह निवासी करमगढ़ छतरा, राधे शाम निवासी सरदारगढ़ को गिरफ्तार कर, उनके पास से 25 किलो तार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!