कंबाइन के सामने बैठ रोटी खाना पड़ा महंगा, 27 साल के युवक की झटके में थमी सांसें

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Jun, 2021 04:57 PM

27 year old youth death due to combine

गढ़शंकर के बंगा रोड स्थित गांव चोहड़ा के नजदीक स्थित दशमेश फीलिंग स्टेशन पर खड़ी कंबाइन के नीचे आने से बीती रात एक नौजवान की मौत हो गई।

गढ़शंकर (संजीव): गढ़शंकर के बंगा रोड स्थित गांव चोहड़ा के नजदीक स्थित दशमेश फीलिंग स्टेशन पर खड़ी कंबाइन के नीचे आने से बीती रात एक नौजवान की मौत हो गई। घटना संबंधी जानकारी देते जसविंदर सिंह ने बताया कि काम से आने के बाद पेट्रोल पंप पर कंबाइन खड़ी कर सन्दीप सिंह और मलकीत सिंह उसके आगे बैठ कर खाना खाने लगे। इस दौरान मलकीत सिंह कंबाइन पर चढ़ गया तो पता नहीं क्या हुआ कि वह अचानक चल पड़ी। इसके आगे बैठे सन्दीप सिंह (27) पुत्र दर्शन सिंह निवासी जालंधर कंबाइन के नीचे आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। मलकीत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी पटियाला मौके से फ़रार हो गया। संदीप सिंह की मृतक देह सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में रखी गई है।

पुलिस स्टेशन गड़शंकर में एकत्रित हुए संदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह समेत परिवारिक सदस्यों और गांव वासियों ने सन्दीप सिंह का कत्ल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह के सिर पर वार कर उसका कत्ल किया गया है। उन्होंने बताया कि संदीप की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं और वह मेहनत-मज़दूरी कर परिवार का पेट भरता था।

इस संबंधी जानकारी देते थाना प्रमुख गढ़शंकर इकबाल सिंह ने बताया कि रात को दोनों चालकों ने एक साथ ही रोटी खाई थी। मलकीत सिंह पुत्र भजन सिंह कंबाइन पर चढ़ गया और उससे कंबाइन बेकाबू हो गई। इस दौरान संदीप सिंह उसके नीचे आ गया। उन्होंने कहा कि लड़ाई झगड़े वाली कोई बात नहीं लगती। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!