Canada जाने वाले पंजाबियों के लिए बड़ी चेतावनी! कहीं करवा न बैठें लाखों का नुकसान

Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2026 12:22 PM

major warning for punjabis heading to canada

Canada जाने की तैयारी कर हे पंजाबियों को बेहद ही खास खबर है, दरअसल, कनाडा में पंजाबियों को चेतावनी जारी की है।

पंजाब डेस्क: Canada जाने की तैयारी कर हे पंजाबियों को बेहद ही खास खबर है, दरअसल, कनाडा में पंजाबियों को चेतावनी जारी की है। अमेरिका के बाद, कनाडा पंजाबियों के लिए सबसे पसंदीदा देश है, जहां वे अक्सर पढ़ाई करने और बसने का सपना देखते हैं। ऐसे में वे अक्सर धोखेबाज एजेंटों की चालों का शिकार हो जाते हैं और लाखों रुपये गंवा देते हैं। इस बीच, कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप डिपार्टमेंट (IRCC) ने कनाडा आने वाले नए प्रवासियों और वीजा एप्लिकेंट्स के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की है। डिपार्टमेंट ने लोगों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने सरकारी अधिकारियों के नाम पर किए जा रहे नकली वीडियो, वॉयस कॉल और धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है।

पंजाबियों सहित भारतीय मूल के कई युवाओं के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें मिलने के बाद इस एडवाइजरी को जारी किया गया है। दरअसल, इन युवाओं को साइबर ठगों ने इमिग्रेशन अधिकारी बनकर पक्की नौकरी और वीजे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की है। जानकारी के मुताबिक, साइबर ठग AI का इस्तेमाल करके असली जैसे दिखने वाले सरकारी वीडियो और ऑडियो मैसेज बना रहे हैं, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके और उनसे लाखों रुपये ठगे जा सकें। कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप डिपार्टमेंट (IRCC) ने साफ किया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी फोन या ईमेल पर पैसे नहीं मांगता है, न ही पर्सनल बैंक अकाउंट, गिफ्ट कार्ड या मनी ट्रांसफर के जरिए फीस का पेमेंट करने के लिए कहता है। फीस न देने पर गिरफ्तारी या देश निकाला की धमकी भी पूरी तरह से फर्जी है।

ऐसे करते है धोखाधड़ी

शातिर साइबर ठग पहले मैसेज भेजते हैं जिसके बाद संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। इससे बैकिंग डाटा और पासवर्ड चोरी किया जाता है। इसके बाद भोले-भाले लोगों को कनाडा में पक्की नौकरी व वीजा दिलाने का झांसा देकर  लाखों रुपए ठगे जाते है।

IRCC ने किया अलर्ट

IRCC ने साफ किया कि अधिकारी कभी भी Gmail, Hotmail या Yahoo Mail जैसे प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं। सभी सरकारी मैसेज सरकार के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए भेजे जाते हैं। अगर कोई कॉल करके वायरस के बहाने आपके कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मांगता है, तो उसे कभी भी इजाजत न दें। इनाम जीतने के फर्जी मैसेज का जवाब 'STOP' या 'NO' लिखकर न दें। शक वाले मैसेज को 7726 (SPAM) पर फ़ॉरवर्ड करके ब्लॉक किया जा सकता है।

IRCC ने प्रवासियों से की अपील

कैनेडियन इमिग्रेशन फीस पूरी दुनिया में एक जैसी है और इसे सिर्फ कैनेडियन सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से ही पे किया जा सकता है। IRCC ने सभी नए आए प्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी एजेंट या व्यक्ति के स्कैम में न आएं। पहले ऑफिशियल IRCC चैनल से ऐसी जानकारी कन्फर्म करें, फिर कोई एक्शन लें। अगर उन्हें कोई शक हो, तो तुरंत उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!