ससुराल वाले करते थे चरित्र पर शक, 26 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Edited By Vaneet,Updated: 22 Aug, 2020 11:23 AM

26 year old married woman dies by consuming poison

स्थानीय कच्च मल्क जगराओं पर स्थित मोहल्ला पंजाबी बाग की एक 26 वर्षीय विवाहिता खुशविंद्र ...

जगराओं(भंडारी): स्थानीय कच्च मल्क जगराओं पर स्थित मोहल्ला पंजाबी बाग की एक 26 वर्षीय विवाहिता खुशविंद्र कौर ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी जगराओं की पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एस.आई विनोद कुमार तथा ए.एस.आई नरिन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका की माता हरप्रीत कौर वासी भिंडर खुर्द के बयान पर मृतका खुशमिंद्र कौर के पति जसप्रीत सिंह, सास भूपिंद्र कौर तथा ननद कमलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

एस.आई. विनोद कुमार के अनुसार मृतका का 3 वर्ष पूर्व जसप्रीत सिंह से विवाह हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पति मलेशिया चला गया था। इस दौरान मृतका की सास, पति तथा ननद कथित तौर पर उसे तंग-परेशान करते रहते थे तथा उसके चरित्र पर भी शंका करते थे। जिससे दुखी होकर खुशमिंद्र कौर ने आज तड़के जहरीली वस्तु निगल ली जिसकी एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव मायके वालों को सौंप दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!