पंजाब में नशे का कहर जारी, ओवरडोज से 24 वर्षीय नौजवान की मौत

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 02:24 PM

24 year old youth dies of overdose

पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नशे की ओवरडोज से रोजाना युवाओं की मौत हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला मोगा से सामने आया

मोगा (गोपी राऊके): पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नशे की ओवरडोज से रोजाना युवाओं की मौत हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला मोगा से सामने आया, जहां 24 साल के राज कुमार नाम के युवक की ओवरडोज से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मौत के वक्त राजकुमार के हाथ में सीरिंज लगी रह गई थी। पता चला है कि मृतक युवक राज कुमार जिस व्यक्ति से नशीला पदार्थ लेकर आया था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे की मौत से परिवार व इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसी और घर का बेटा इस तरह के नशे की भेंट ना चढ़ सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!