Punjab : 4.5 किलो Heroin व Drug Money सहित 2 Smugglers गिरफ्तार, Pakistan से जुड़े तार

Edited By Kamini,Updated: 13 Jun, 2025 04:22 PM

2 drug smugglers arrested with heroin and drug money

पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशा तस्करों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। जांच दौरान सामने आया कि, दोनों तस्कर पाकिस्तान के तस्कर राणा के सम्पर्क में थे। 

PunjabKesari

इस संबंधी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, '' एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से नार्को-तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तस्कर गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और खेप की डिलीवरी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। NDPS अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।''

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स फोर्स मोहाली ने की है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी मोहाली में दर्ज की गई है। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!