काउंटर इंटेलिजेंस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों और करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 28 Dec, 2022 01:32 PM

2 arrested

फिलहाल पुलिस दोनों को किसी गुप्त ठिकाने पर ले गई है, जहां से जल्द ही और जानकारी आने की संभावना है।

गुरदासपुर (गुरदासपुर): काउंटर इंटेलिजेंस टीम  गुरदासपुर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 लोगों को हथियारों और हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। काबू किए गए व्यक्ति पाकिस्तान के संपर्क में थे। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव खंम्मण, थाना दोरांगला जिला गुरदासपुर में नाकाबंदी करते जश्नप्रीत सिंह निवासी गांव खम्मण, सरवण कला निवासी गांव सहूर कला थाना कलानौर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से 10 पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई गई है। फिलहाल पुलिस दोनों को किसी गुप्त ठिकाने पर ले गई है, जहां से जल्द ही और जानकारी आने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!