नशे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, गुप्त अंग में नशे का टीका लगाने से 19 साल के लड़के की मौत

Edited By Vatika,Updated: 22 Mar, 2021 12:34 PM

19 year old boy dies after being injected with a secret organ

चाहे कैप्टन सरकार नशे की कमर तोड़ने के दावे करती नहीं थकती लेकिन जमीनी

धुरी: चाहे कैप्टन सरकार नशे की कमर तोड़ने के दावे करती नहीं थकती लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है जिसने कैप्टन सरकार और पंजाब पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण पंजाब के धुरी के सिविल अस्पताल में देखने को मिला। जहां राज कर्ण सिंह उर्फ राजा सुखविन्दर सिंह(19) निवासी दुग्गा नज़दीक संगरूर की लाश सिविल अस्पताल के शौचालय से मिली।

जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान अपने गुप्त अंग में नशे का टीका लगाता था। गत दिवस ओवर डोज़ से उसकी मौत हो गई, जिसे लोगों की मदद से शौचालय से बाहर निकाला गया। मृतक के पिता सुखविन्दर सिंह ने बताया हमें नहीं पता था कि हमारा बेटा किसी प्रकार का नशा करता है। 

घर से वह अपने किसी दोस्त के साथ  गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए  आया था। वह धुरी कैसे पहुंचा उसे कोई जानकारी नहीं है लेकिन आज सुबह बातचीत हुई थी और उस समय सब ठीक था लेकिन अस्पताल से आए फ़ोन ने तो मेरा सब कुछ ही उजाड़ दिया। सुखविन्दर सिंह ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को कोसते हुए कहा कि नशा बेचने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!