नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, गुरदासपुर से महिला हेरोइन समेत काबू

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2026 11:47 AM

arrested with heroin

सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला

गुरदासपुर(विनोद): सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एएसआई टेक राम अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ग्राउंड नबीपुर कॉलोनी के पास संदेह के आधार पर जानवी पत्नी अरुण, निवासी स्कीम नंबर-7, न्यू बस स्टैंड, गुरदासपुर को रोका गया।

महिला की तलाशी महिला पुलिस अधिकारी सुलखनी देवी की मौजूदगी में ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!