Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2026 06:01 PM

राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने पंजाब में आकर लॉटरी डाली और 15 लाख का इनाम जीत लिया।
लुधियाना (महिंद्रू): राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने पंजाब में आकर लॉटरी डाली और 15 लाख का इनाम जीत लिया। यह लॉटरी निकलने के बावजूद उसकी जेब में ज्यादा रकम नहीं बचेगी। वजह यह है कि वह आदमी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। उस पर अभी 25 लाख का कर्ज है, जो उसने घर बनाने के लिए लिया था। अब लॉटरी जीतने के बाद उसने कर्ज का बोझ कम करने का फैसला किया है।
राजस्थान के रहने वाले शख्स सोनी ने बताया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में लुधियाना आता-जाता रहता है। कुछ दिन पहले जब वह यहां आया, तो उसने लॉटरी डालकर अपनी किस्मत आजमाने का सोचा। जब उसने 2 दिन बाद लॉटरी का रिजल्ट देखा, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उसका 15 लाख का इनाम निकला था।
उसने कहा कि उसने घर बनाने के लिए 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था और लॉटरी से उसका 50 परसेंट कर्ज चुक जाएगा। उसने कहा कि हालांकि इस पैसे से उसका पूरा कर्ज नहीं चुका, लेकिन उनके सिर से काफी बोझ कम हो गया है। विजेता को गांधी ब्रदर्स द्वारा हार पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here