Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2022 02:25 PM

जांच करने पर बरामद पैकेटो में 3 किलो हैरोईन पाईं गईं
गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन के जवानों ने आज दोपहर लगभग 12.15 पर चंदू बडाला बी ओ पी के पास से 15 करोड़ रुपए कीमत की 3 किलो हैरोईन पकड़ी।
सीमा सुरक्षा बल सैक्टर गुरदासपुर के डी आई जी प्रभाकर जोशी ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके में तैनात 89 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे तो उन्होंने चंदू बडाला बी ओ पी से कुछ दूरी पर खेतों में पड़े तीन पैकेट मिले। डी आई जी प्रभाकर जोशी ने बताया कि जवानों ने इस संबंधी जानकारी अधिकारियों को दी। जांच करने पर बरामद पैकेटो में 3 किलो हैरोईन पाईं गईं। उन्होंने बताया कि अभी भी सर्च अभियान जारी है।