दुष्कर्म करने के आरोप, 3 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 10 Apr, 2023 11:58 AM

allegations of rape case filed against 3

घर ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील हरकते करने के आरोप में 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है

पटियाला : इनवेस्टमैंट का प्लान समझने का बहाना बना कर घर ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील हरकते करने के आरोप में 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें गुरविन्द्र सिंह निवासी नजदीक पंचायती गुरुद्वारा साहिब रेलवे स्टेशन सरहिंद रोड जिला फतेहगढ़ साहिब, डाक्टर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

इस मामले में लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बजाज एलीनाज कंपनी में प्राइवेट नौकरी करती है और उसने गुरविन्द्र सिंह फोन काल करके प्लान के अंतर्गत इनवैस्टमैंट करने के लिए समझाया था और 5 अप्रैल को गुरविन्द्र सिंह ने उसे कहा कि वह पटियाला में है और शिकायतकर्ता बस स्टैंड में पहुंच गई तो गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि उसका चालक उसे बस स्टैंड में लेने के लिए आ जाएगा। इस तरह एक अज्ञात व्यक्ति उसे लेने के लिए आ गया। उसने बताया कि वह डाइटेशन का डाक्टर है और गुरविन्द्र सिंह का दोस्त है। डाक्टर शिकायतकर्ता को अपने घर ले गया। जहां गुरविन्द्र सिंह भी आ गया और अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को भी ले आया।

जहां गुरविन्दर सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और बाकी दोनों भी वहां मौजूद थे और उन्होंने भी शिकायतकर्ता के साथ अश्लील हरकते की। पुलिस ने इस मामले में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!