5 व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, कर रहे थे यह प्लान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2021 03:17 PM

5 people arrested with illegal weapons were doing this plan

सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की तरफ से इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह का नेतृत्व नीचे डाका मारने की तैयारी कर रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया...

पटियाला (बलजिंदर): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की तरफ से इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह का नेतृत्व नीचे डाका मारने की तैयारी कर रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें जरनैल सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी श्री चंद कालोनी के पासी रोड पटियाला, विजय सिंह पुत्र हरजीत सिंह, कैप्टन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, असीस सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बिंद्रा कालोनी पटियाला और जगजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस मुताबिक ए.एस.आई. सूरज प्रकाश पुलिस पार्टी सहित गांव शेरमाजरा में मौजूद था, जहां सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ लैस होकर गांव सूलर में झाड़ियों में छिप कर डाका मारने की प्लान बना रहे हैं तो पुलिस ने छापेमारी कर उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः रोपड़ टोल प्लाजा पर धरने में शामिल हुए CM, किसानों के हक के लिए कही यह बात

सी.आई.ए. स्टाफ की तरफ से अब इनका पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है। पटियाला में पिछले कुछ समय दौरान कई घटनाएं हो रही हैं, जिनमें खास तौर पर घेर कर हथियारों की नोक पर छीना-झपटी और चोरियों की वारदातें शामिल हैं। सी.आई.ए. स्टाफ की तरफ से इन पर शिकंजा कसने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है और उक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी उस कार्यवाही का ही हिस्सा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!