प्री-मानसून की पहली बारिश से लोगों के चेहरे खिले, मौसम हुआ सुहावना

Edited By Kalash,Updated: 27 Jun, 2024 06:12 PM

first pre monsoon rain

गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।

नूरपुरबेदी (संजीव): गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। सुबह से दोपहर तक लगातार हुई बारिश से जहां मौसम ठंडा हो गया। वहीं गर्मी से भी राहत मिली। गौरतलब है कि आज सुबह से ही लगातार बारिश होती रही। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था, जो आज दोपहर तक घटकर 34 डिग्री के करीब पहुंच गया। जिससे तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

उक्त बारिश से आम आदमी के अलावा जीव जंतुओं को भी बड़ी राहत महसूस हुई है। उक्त बारिश से हुई ठंडक से लोगों को ए.सी. और कूलर आदि का सहारा लेने से भी राहत मिली है। वहीं बिजली कर्मचारियों को भी ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति में आने वाली शिकायतों और रुकावटों में कमी आने से काफी फायदा हुआ है।

इस संबंध में मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। निश्चित रूप से इस बारिश के होने और तापमान में गिरावट आने से गर्मी के कारण कई बीमारियों से ग्रस्त होने वाले मरीजों की भी अस्पतालों में कमी दर्ज होने की उमीद जगी है। इस बीच बच्चों ने भी गलियों और मोहल्लों में घूमकर बारिश के मौसम का खूब नजारा लिया और जम कर मस्ती की। लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर इंद्र देवता का शुक्रिया अदा किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!