पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2024 05:43 PM

4 people arrested with heroin

4 विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 ग्राम हेरोइन सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): 4 विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 ग्राम हेरोइन सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जाडला के इंचार्ज बिक्रम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में चराण हैड से गांव राणेवाल की ओर जा रही थी कि गांव मझूर के नजदीक एक व्यक्ति अड्डे की शैड में बैठा हुआ था जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।

उसने अपनी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे फैंक दिया। संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुलदीप कुमार उर्फ चांदी उर्फ वीरू निवासी औड के तौर पर हुई है।

इसी तरह से सिटी बलाचौर की पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. लखवीर चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त दौरान जब बलाचौर के एक धार्मिक स्थान के नजदीक पहुंची तो दूसरी ओर से बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस पार्टी को देख कर अपना बाइक पीछे की ओर मोड़ने लगा। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त बाइक सवार को काबू करके जब उसकी ओर से फैंके गए लिफाफे की जांच को तो उसमें से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसविन्दर कुमार उर्फ दीपा निवासी गांव जट्टपुर थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई.अमरजीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान युवराज सिंह उर्फ लखनपाल राणा निवासी बलाचौर के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना पोजेवाल की पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई.जरनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान धमिन्द्र निवासी गांव लंगडोआ के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त सभी मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!