Edited By Kalash,Updated: 28 Sep, 2026 05:22 PM

थाना सिटी बंगा से नशे का सेवन करते एक नौजवान को एक सिल्वर हैरोइन आलूद पन्नी, एक 10 रुपये की बनाई हुई पाइप और आग लगाने वाले छोटे लाईटर सहित काबू कर एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज किया गया है।
बंगा (राकेश): थाना सिटी बंगा से नशे का सेवन करते एक नौजवान को एक सिल्वर हैरोइन आलूद पन्नी, एक 10 रुपये की बनाई हुई पाइप और आग लगाने वाले छोटे लाईटर सहित काबू कर एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी बंगा के एस.एच.ओ.एस.आई. केवल कृष्ण ने बताया कि ए.एस. .आई नरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी में सवार होकर जनरल चैकिंग और गश्त दौरान फगवाड़ा रोड पर स्थित शिवालिक एनक्लैव कॉलोनी को जा रहे थे।
उन्होंने बताया जैसे ही पुलिस पार्टी शिवालिक एनक्लैव के अंदर पहुंची तो कॉलोनी में लगी झाड़ियो के अंदर छिप कर एक नौजवान बैठकर लाईंटर से आग लगाकर धुआं सूंघता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी नजदीक आता हुआ देख कर घबरा गया, और उसने अपने हाथ में पकड़ा हुआ आग लगाने वाला छोटा लाईटर,10 रुपये की बनाई हुई पाइप और सिल्वर हैरोइन आलूद पन्नी वही जमीन पर फैंक दी और मौके से खिसकने लगा। पुलिस पार्टी की मदद से उसको काबू किया।
शुरुआती जांच दौरान काबू आए व्यक्ति कि पहचान सनी कुमार पुत्र लखविंदर पासवान निवासी मोहल्ला प्रेम नगर बंगा के तौर पर हुई। जिस ने बताया कि वह नशा करने का आदि है जो आज भी यहां छिप कर नशे का ही सेवन कर रहा था। उन्होंने उक्त व्याक्ति को काबू कर थाना लाया गया और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिसको आज डॉक्टरी जांच उपरांत मान्य अदालत में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here