नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2025 06:24 PM

2 arrested with narcotic pills

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. सुभाष चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव बरनाला गेट से गांव सलोह की ओर जा रही थी कि मार्ग में पैदल आता एक व्यक्ति देखा जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा बहाने से एक वजनदार लिफाफा जमीन पर फैंक दिया।

एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजिन्दर सिंह उर्फ हरविन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। एस.आई. ने बताया जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उक्त नशीली गोलियां अमित कुमार पुत्र उमेश राम निवासी नवांशहर से लेकर आया है। एस.आई. ने बताया कि उक्त अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!