नशीले टीकों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2025 02:29 PM

2 arrested with narcotic injections

थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 15 नशीले टीकों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 15 नशीले टीकों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. पुशविन्दर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में कंगना बेट से बंगा बेट के बाहर मंड के मार्ग पर नाका लगा कर वाहनों की चैकिग कर रही थी कि कंगना बेट की ओर से एक स्विफट कार आती दिखाई दी। इसमे 2 नौजवान सवार थे जिन्हें रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने कार भगाने का प्रयास किया। 

थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त कार को रोक कर कार सवार युवकों को काबू करके जब कार की जांच की तो नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 15 टीके बरामद हुए। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव कुलाम थाना सिटी नवांशहर तथा आज्ञापाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव लंगेरी थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!