पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में ऑनलाईन साईंस फेस्ट 28 नवंबर को, शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की भागीदारी के लिए जारी किए निर्देश

Edited By Vicky Sharma,Updated: 17 Nov, 2020 08:51 PM

science fest

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला में हो

लुधियाना  (विक्की) : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला में हो रहे ऑनलाईन साईंस फेस्ट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला में 28 नवंबर को एक ऑनलाईन साईंस फेस्ट आयोजित करवाई जा रही है। इसमें विद्यार्थी अपने अलग आईडियाज़ को मॉडलों के द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं। इस साईंस फेस्ट में भाग लेने के लिए 22 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है। इसलिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए प्रति विद्यार्थी /मॉडल है। इस सम्बन्ध में रजिस्ट्रेशन www.pgsciencecity.org.  पर करवाई जा सकती है।
प्रवक्ता के अनुसार यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए लाजि़मी नहीं है परन्तु यह विद्यार्थियों को शिक्षा सम्बन्धी ज्ञान के वृद्धि के लिए सहायक हो सकता है। विजेता विद्यार्थियों को 500 रुपए से 5000 रुपए तक नकद इनाम दिया जायेगा और इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!