विवादों में फंसे पॉप सिंगर हनी सिंह, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Aug, 2021 07:05 PM

pop singer honey singh caught in controversies

पॉलीवुड गायक हनी सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए है। इस बार उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है...

चंडीगढ़: पॉलीवुड गायक हनी सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए है। इस बार उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने पति के साथ-साथ कोर्ट में हनी सिंह की माता-पिता और बहन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। शालिनी ने कहा है कि हनी सिंह की तरफ से उनकी ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को बेचने की भी कोशिश की गई है। 

PunjabKesari

इस खबर के सामने आने के बाद पूरे पॉलीवुड में ये मामला आग की तरह फ़ैल गया है। सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर हनी सिंह के फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इतना ही नहीं दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट की तरफ से भी मामले की तुरंत जांच करते हुए सुनवाई की तारीख 28 अगस्त तय की है। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार की लव स्टोरी लोगों में बेहद ही पॉपुलर रही है। अचानक से पत्नी की तरफ से ऐसे गंभीर इल्जाम सामने आने के बाद फैंस भी बेहद दुखी हो गए है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!