Edited By Urmila,Updated: 05 Jan, 2022 05:30 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर आज फिरोजपुर आने वाले थे। यहां वह विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने वाले थे परंतु इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पी.एम....
फिरोजपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर आज फिरोजपुर आने वाले थे। यहां वह विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने वाले थे परंतु इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पी.एम. नरेन्द्र मोदी फिरोजपुर रैली में नहीं आएंगे। वह हुसैनीवाला से वापिस दिल्ली चले जाएंगे। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण पी.एम. मोदी इस रैली में शामिल नहीं हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः कोरोना के बढ़ते केसों का चुनावों पर पड़ा यह असर, कांग्रेस हाईकमान ने जारी किए आदेश
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर रैली की तैयारियां पिछले लंबे समय से चल रही थीं पर अब उनके इस दौरे में बदलाव किए गए हैं और वह सीधा वापस दिल्ली लौट रहे हैं। गौरतलब है कि पी.एम. मोदी आज पंजाब में फिरोजपुर रैली को संबोधित करने पहुंच रहे थे। विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा था।

आपको बता दें कि पी.एम. मोदी के फिरोजपुर रैली को संबोधित करने को लेकर काफी भारी मात्रा में लोग पहुंचे हुए थे परंतु इस खराब मौसम का सामना करते हुए लोग पी.एम. मोदी का रैली में पहुंचने का इंतजार कर रहे थे परंतु प्रधानमंत्री हुसैनीवाला से ही वापिस चले गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here