सुल्तानपुर लोधी के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 135.5 करोड़, बनेगा स्मार्ट सिटी

Edited By somnath,Updated: 12 Sep, 2019 09:17 PM

centre government sanction 135 5 crore for holy city sultanpur lodhi

केंद्र सरकार ने सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आज 135.5 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह जानकारी आज केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है।

जालंधर(जसप्रीत): केंद्र सरकार ने सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आज 135.5 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह जानकारी आज केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सुल्तानपुर लोधी में एक दौरे के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के शताब्दी समारोह को लेकर सुल्तानपुर लोधी शहर को व्हाइट सिटी का रूप देने की घोषणा की थी। सुखबीर बादल की घोषणा पर कांग्रेस विधायक नवतेज चीमा ने अगले ही दिन तंज कसते हुए कहा था कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने कंपनी से बात की तो वह साढ़े पांच करोड़ रुपए मांगने लगे, जिस कारण रेट नहीं बन सका। मामला मीडिया में छाया रहा। इस पर शिअद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल स्वयं आगे आ गए। 
1999 में श्री आनंदपुर साहिब को बनाया था व्हाइट सिटी
सुखबीर ने ऐलान किया था कि पूरे सुल्तानपुर लोधी को पेंट कर व्हाइट सिटी बनाया जाएगा। इस पर खूब सियासत हुई। मामला मीडिया में उठा तो अब अमल होने लगा है। बादल ने कहा था कि 1999 में शिअद भाजपा सरकार के समय खालसा स्थापना दिवस के शताब्दी समागम मौके श्री आनंदपुर साहिब को पेंट कर व्हाइट सिटी बनाया गया था। अब उसी तर्ज पर पावन धरती सुल्तानपुर लोधी को भी व्हाइट पेंट होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!