Big News: पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक

Edited By Urmila,Updated: 17 Jan, 2023 10:48 AM

big news big lapse in security of rahul gandhi during bharat jodo yatra

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

होशियारपुर: राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। दरअसल, होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भागते हुए एक शख्स ने राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की। मौके पर वहां खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उसे पीछे हटाया। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी के पास आखिर वह शख्स कैसे पहुंच गया। वहीं अब पुलिस शख्स को लेकर पूछताछ में लगी हुई है।  कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई है।

शख्स ने गांधी को जैसे ही गले लगाने की कोशिश की, तभी उनके साथ चल रहे कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे रोककर पीछे धकेल दिया। कांग्रेस ने पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में यात्रा के दौरान ‘‘सुरक्षा का उल्लंघन'' किया गया। उसने यात्रा में भाग ले रहे गांधी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार गांधी के लिए ‘‘पूरी'' सुरक्षा व्यवस्था की गई है, लेकिन उन्होंने खुद 2020 से 113 बार सुरक्षा प्रोटोकॉल का ‘‘उल्लंघन'' किया।

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' कड़ाके की ठंड के बीच गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह पंजाब के टांडा से आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान मुकेरियां में रात्रि विश्राम किया जाएगा। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा' 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को निधन के कारण यह यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई थी। चौधरी को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका रविवार को जालंधर के उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया गया था। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की कांग्रेस की इस यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!