पुलिस के हत्थे चढ़े 4 तस्कर, हेरोइन, नशीली गोलियों सहित अवैध शराब बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Dec, 2023 10:17 AM

4 smugglers arrested by police

पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 4 व्यक्तियों को काबू करके.....

मोगा: मोगा पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 4 व्यक्तियों को काबू करके उनसे हैरोइन, नशीली गोलियां तथा अवैध शराब बरामद की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार मनप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए गांव जलालाबाद पूर्वी के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह विक्की निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी को काबू करके 50 ग्राम हैरोइन बरामद की। कथित तस्कर के खिलाफ थाना धर्मकोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए बधनीकलां के नजदीक जा रहे थे, तो शंका के आधार पर जब जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न निवासी गांव कड़ाहेवाला को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद की। कथित आरोपी के खिलाफ थाना बधनीकलां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह थाना मैहना के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित पुल सुआ गांव डाला के नजदीक जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर अश्वनी कुमार निवासी गांव डाला को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद की गई। कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार ने बताया कि जब वह देर शाम पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए गांव दौलेवाला के पास जा रहे थे, तो पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव दौलेवाला को काबू करके उसके पास से 9 बोतलें अवैध शराब बरामद की। कथित आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज किया गया है, जिसे बाद में बर-जमानत रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काबू किए गए अन्य कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!