पार्टी से वापिस लौट रहे युवक को ट्राले ने मारी टक्कर ,मौत

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2019 10:40 PM

road accident in ludhiana

दोस्त के साथ पार्टी से वापिस लौट रहे एक युवक को जोधेवाल चौंक के निकट एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी।

लुधियाना (तरुण): दोस्त के साथ पार्टी से वापिस लौट रहे एक युवक को जोधेवाल चौंक के निकट एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में युवक की मौक पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता कौशल किशोर निवासी इस्लाम गंज के बयान पर कारवाई की है।

पिता के अनुसार 20 वर्षीय शुभम अपने दोस्त राकेश के साथ टिब्बा रोड़ स्थित एक पार्टी से घर वापिस लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्राले ने शुभम को टक्कर मार दी। ट्राला शुभम को रौंदता हुआ गुजर गया। शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। रविवार को शुभम का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!