पंजाब व हरियाणा में कल चलेगी धूल भरी आंधी, हो सकती है बारिश

Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2020 07:20 PM

dust storm will run in punjab and haryana tomorrow

पश्चिमी चक्रवात के चलते पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 20 व 21 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार...

लुधियाना(सलूजा): पश्चिमी चक्रवात के चलते पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 20 व 21 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और 20 से 22 फरवरी तक बारिश हो सकती है। ये संभावना चंडीगढ़ मौसम विभाग ने शाम के समय रिलीज किए मौसम के मिजाज संबधी जारी किए विशेष बुलेटिन में व्यक्त करते हुए बताया कि 2 से 3 सैंटीमीटर तक बारिश उक्त राज्यों के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में होने की संभावना बनी हुई है। 

इन दिनों के दौरान दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट जबकि न्यूनतम पारे में बढ़ौतरी दर्ज हो सकती है। अगर पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना की बात करे तों सुबह के समय आज मौसम कलीयर था। उसके बाद आसमान पर बादल छा गए और कुछ समय के बाद तेज गति से हवाएं चलने लगी। मौसम के मिजाज में ठंडेपन का अहसास होने लगा। इसी बीच कुछ समय के लिए सुर्य देवता ने दर्शन भी दिए। आज लुधियाना मेें अधिकतम तापमान का पारा 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 69 व शाम को 49 फीसदी रही। आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना में बादलों के छाए रहने व बारिश होने का अनुमान है। 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!