हौजरी का कारोबार नहीं चला तो शुरू कर दी नशा तस्करी, गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2019 01:45 PM

drug smuggler arrested

हौजरी कारोबार में घाटा होने पर पैसा कमाने के लिए युवक ने नशा तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया।

लुधियाना(गौतम): हौजरी कारोबार में घाटा होने पर पैसा कमाने के लिए युवक ने नशा तस्करी का कारोबार शुरू कर दिया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी टिबबा रोड का रहने वाला जोंिगदर सिंह है। उसे कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी नशा सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हौजरी का कारोबार करता था, लेकिन काम में घाटा होने के कारण उसने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह निकट के ही इलाके से होलसेल में नशा लेकर आता था और इलाके में घूम कर सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जा रही है। आरोपी के साथियों के बारे मे पता लगाया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!