जोरदार धमाके से दहशत में आए लोग, खिड़कियां-दरवाजे कांपे

Edited By Vatika,Updated: 11 Dec, 2019 09:53 AM

blast in ludhiana

सोमवार की देर शाम करीब सवा 8 बजे हुए एक जोरदार धमाके को लेकर जहां आज भी लोगों में चर्चा का बाजार गर्म रहा, वहीं इस संदिग्ध धमाके संबंधी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

साहनेवाल, कोहाड़ा (राम): सोमवार की देर शाम करीब सवा 8 बजे हुए एक जोरदार धमाके को लेकर जहां आज भी लोगों में चर्चा का बाजार गर्म रहा, वहीं इस संदिग्ध धमाके संबंधी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बता दें कि समराला चौक, साहनेवाल, कंगनवाल, कोहाड़ा, चंडीगढ़ रोड, कूमकलां, मेहरबान, समराला, माछीवाड़ा व बेट के इलाकों में सुनाई दिए इस जबरदस्त धमाके के कारण लोगों के घरों की खिड़कियां, दरवाजे व दीवारें बुरी तरह से कांप गई। इसके बाद जहां ज्यादातर लोग मीडिया व पुलिस अधिकारियों को फोन कर इस धमाके संबंधी पता लगाने की कोशिश करते रहे। यहां तक कि थाना साहनेवाल, जमालपुर, कूमकलां व मेहरबान की पुलिस भी इस धमाके का पता लगाने के लिए इधर-उधर हाथ पैर मारती रही। उक्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने इलाकों में चलने वाली फैक्टरियों से भी पता करवाया गया कि कहीं कोई भट्टी आदि फटने से तो यह धमाका नहीं हुआ।


लोगों ने की स्थिति साफ करने की मांग
लोगों में इस बात की भी चर्चा सुनने को मिली कि अगर किसी सरकारी एजैंसी द्वारा किसी भी तरह की जांच की गई है तो उसे इस संबंधी लोगों के दिल में पैदा हुए डर को दूर खत्म करने के लिए स्थिति साफ करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो फिर एक्सपर्ट्स को इस धमाके का कारण पता कर लोगों को बताना चाहिए।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!