6 साल की लड़की को वाहन ने मारी टक्कर, घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Feb, 2020 12:53 PM

vehicle hit 6 year old girl injured

राहगीरों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया

खन्ना(स.ह.): पुलिस जिला खन्ना के गांव बरवाली खुर्द में हुए सड़क हादसे में 6 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बच्ची राधिका सड़क पार कर रही थी। हादसे में घायल हुई लड़की राधिका के पिता संजय सिंह ने बताया कि राधिका सड़क पार करने लगी थी, इतने में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह काफी दूर जाकर गिरी। राधिका को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!