आवारा कुत्ते ने बच्चे को नोचा, अस्पताल में दाखिल

Edited By swetha,Updated: 26 May, 2019 12:11 PM

बीजा के पास के गांव बरमालीपुर में एक 4 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों द्वारा नोच कर जख्मी किए जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार महताब सिंह पुत्र संदीप सिंह (उम्र 4) साल गांव बरमालीपुर में अपने घर के बाहर खेल रहा था कि आवारा कुत्ते ने उस...

बीजाबिपन): बीजा के पास के गांव बरमालीपुर में एक 4 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों द्वारा नोच कर जख्मी किए जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार महताब सिंह पुत्र संदीप सिंह (उम्र 4) साल गांव बरमालीपुर में अपने घर के बाहर खेल रहा था कि आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। 

बच्चे के पिता सन्दीप सिंह ने बताया कि गांव में एक आवारा कुत्ता काफी समय से गली में घूम-फिर रहा है जिसने मेरे बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। परिवार के मैंबर बच्चे को पहले दोराहा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे, जहां उन्होंने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रैफर कर दिया। जानकारी मुताबिक जख्मी हुए बच्चे को लुधियाना के दीप अस्पताल में भरती करवाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे आवारा कुत्तों को जल्द काबू किया जाए और किसी बच्चे को जान का खतरा पैदा न हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!