पुलिस के हाथ लगी सफलता,  लाखों की रकम सहित 2 व्यक्ति काबू

Edited By Kamini,Updated: 04 Jun, 2022 05:13 PM

police got success 2 persons with lakhs of rupees arrested

जिला खन्ना पुलिस  के एस.एस.पी. रवि कुमार की बढ़िया कार्य कारण पुलिस को आए दिन कोई न कोई सफलता ..............

बीजा (बिपन):  जिला खन्ना पुलिस  के एस.एस.पी. रवि कुमार की बढ़िया कार्य कारण पुलिस को आए दिन कोई न कोई सफलता मिल रही है। पुलिस नाकों पर बड़ी रकम लेकर जा रहे व्यक्ति भी पकड़े जा रहे हैं। शनीवार को फिर पुलिस ने 2 ऐसे व्यक्ति पकड़े जोकि बिना दस्तावेजो के 20 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। एस.एस.पी. रवि कुमार ने बताया कि थानेदार जगजीवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने प्रिस्टाईन मॉल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कृष और प्रवीन कुमार निवासी पेहोवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के पास से 20 लाख रुपए बरामद हुए।

एस.एस.पी. ने आगे बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति इस रकम से सम्बन्धित कोई बैंक रसीद या कोई ओर दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसी कारण पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर मामले की जांच आमदन कर विभाग को सौंप दी थी। आमदन कर विभाग के आधिकारियों के पहुंचने तक 20 लाख रुपए को पुलिस ने सिटी थाना 2 के मालखाने में रख लिया था। वर्णनयोग्य है कि इससे पहले भी खन्ना पुलिस बड़ी संख्या में  इतनी बड़ी रकम बरामद कर चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!