Police Action: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Feb, 2023 11:16 PM

police action accused of raping on the pretext of marriage arrested

खन्ना में गत 2 दिनों में दुष्कर्म के 3 मामले सामने आए।

खन्ना : खन्ना में गत 2 दिनों में दुष्कर्म के 3 मामले सामने आए। इन मामलों में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा मामला सलौदी गांव से सामने आया, जहां एक व्यक्ति नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कुछ महीने पहले घर से भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी राज कुमार पुत्र शंकर राय निवासी लहलादपुर (बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पीड़िता के परिवार अनुसार उनकी बेटी नाबालिग है जिसकी उम्र करीब 16 साल है। पास की मोटर पर रहने वाला आरोपी लड़की को शादी का झांसा देकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही पीड़ित लड़की को भी बरामद कर लिया है। इसके बाद पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पीड़िता का मैडीकल सिविल अस्पताल में कराया गया। मामले की जांच कर रहीं इंस्पैक्टर राज परविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आई.पी.सी. की धारा 376 की वृद्धि की है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!