राइस मिल्स में शॉर्ट सर्किट से लगी  भयानक आग, हुआ नुक्सान

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2022 11:30 AM

major fire caused by short circuit in rice mill

रेलवे रोड सुल्तानपुर लोधी पर स्थित रामा कृष्णा राइस एंड जनरल मिल्स

सुल्तानपुर लोधी (धीर/तिलकराज): रेलवे रोड सुल्तानपुर लोधी पर स्थित रामा कृष्णा राइस एंड जनरल मिल्स में दोपहर के समय हफरा-तफरी मच गई जब शैलर में स्थित बारदाने के गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

इस बारे में रेलवे रोड़ पर सबसे पुराने राइस मिल्स रामा कृष्णा राइज मिल्स दोपहर को करीब बजे जब शैलर के डायरेक्टर नरिंद्र नय्यर, लक्की पुरी ने बताया कि हम सभी कार्यालय में बैठे थे, तो बाहर खड़े शैलर के एक कर्मचारी ने बताया कि बारदाने के गोदाम में से धुआं निकाला देखा तो उन्होंने जब गोदाम में देखा कि बारदाने को आग ने अपनी जबरदस्त चपेट में ले लिया है। जिस पर तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि शाहकोट से भी एक अन्य फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा, जिन्होंने कड़ी मेहनत के उपरांत करीब 4 घंटे के पश्चात आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग में करीब 23 हजार रुपए के बारदाने का नुक्सान हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!