Edited By swetha,Updated: 02 Sep, 2018 08:22 AM

विगत दिवस दकोहा में हुई एक 17 वर्षीय युवक की मौत का कारण जहां क्षेत्र के लोग डेंगू बता रहे हैं, वहीं अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
उल्लेखनीय है दकोहा क्षेत्र के रहने वाले मुकेश दुबे के पुत्र निखिल दुबे को...
जालंधर (रत्ता): विगत दिवस दकोहा में हुई एक 17 वर्षीय युवक की मौत का कारण जहां क्षेत्र के लोग डेंगू बता रहे हैं, वहीं अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
उल्लेखनीय है दकोहा क्षेत्र के रहने वाले मुकेश दुबे के पुत्र निखिल दुबे को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था, उसी के चलते उसका इलाज रामा मंडी स्थित एक निजी अस्पताल से करवाया गया।
युवक की हालत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके परिवार वाले सोमवार शाम उसे सिविल अस्पताल ले गए। मंगलवार शाम जब युवक के प्लेटलैट्स मात्र 15 हजार रह गए और उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां 2 दिन बाद युवक की मौत हो गई।उधर इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को डेंगू के 8 रोगियों के टैस्ट पॉजीटिव आए थे।