'आप' सरकार का दिखावा,  बैठक सड़क बंद कर मंच सजा कर नहीं होती : दिनेश अरोड़ा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 10:04 PM

the meeting is a sham by the aap government dinesh arora

भाजपा नेता दिनेश अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग को बंद कर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक, दवाईयों की होलसेल मार्केट दिलकुशा मार्केट, सिविल...

जालंधर (मनोज) : भाजपा नेता दिनेश अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग को बंद कर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक, दवाईयों की होलसेल मार्केट दिलकुशा मार्केट, सिविल अस्पताल तथा मुख्य बाजारों की ओर जाने वाली सड़क को बैठक के नाम पर बंद करना जनता के हितों के खिलाफ है।

 दिनेश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम और पुलिस विभाग ने इस कार्यक्रम की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों या अन्य वर्गों के साथ बैठकें सार्वजनिक मार्ग बंद कर नहीं की जातीं, बल्कि ऐसे आयोजनों के लिए उचित स्थान निर्धारित किए जाते हैं, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।  दिनेश अरोड़ा ने कहा कि पहली बार इस प्रकार जनता की सुविधाओं को रोककर राजनीतिक बैठक की गई है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए घातक है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!