स्पोर्ट्स एंड ट्वॉयस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन (स्पोर्टैक्स) की बैठक में खेल उत्पादों की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Feb, 2020 11:10 AM

sports and toys exports association sportax meeting

‘मल्टीनैशनल कंपनी के प्रतिनिधियों ने आधुनिक पैकेजिंग का दिया ‘लाइव डैमो’

जालंधर(विनीत): स्पोर्ट्स एंड ट्वॉयस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन (स्पोर्टैक्स) ने खेल उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने व उसमें नई टैक्नोलॉजी लाने के लक्ष्य से एक बैठक का आयोजन स्थानीय होटल में किया, जिसमें एसोसिएशन के 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। स्पोर्टैक्स के ऑनरेरी सचिव नितिन महाजन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि सरकार द्वारा इंडस्ट्री के उत्पाद मानकों और प्रौद्योगिकी में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए विभिन्न परिवर्तनों के कारण स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को इसका काफी लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि स्पोर्टैक्स ने 2 कंपनियों को विशेष रूप से अपनी प्रैजैंटेशन के लिए आमंत्रित किया है, जिसके तहत यू.एल. इंडिया प्रा.लि., खेल व खिलौना परीक्षण मानकों, विनिमय व उसकी जरूरतों को समझने में एसोसिएशन के सदस्यों को फायदा मिलेगा। उत्पाद की सुरक्षा में उक्त कंपनी के विशेषज्ञ जहां अपनी राय देंगे वहीं उत्पाद की गुणवत्ता, उत्कृष्टता के स्तर को भी ऊंचा उठाने में अपना योगदान डालेंगे।

यू.एल. इंडिया प्रा. लि. में रिसर्च वर्क के लैब प्रबंधक शशि भूषण ने सभी सदस्यों को कंपनी के नए नियमों की जानकारी दी। इस इवैंट के लिए कंपनी के सेल्स मैनेजर सुमित बजाज, अभिषेक व कुनाल कपूर भी मौजूद थे, जबकि एच.आई. टैक ग्रुप कंपनी ने खेल का सामान बनाने वाली कंपनियों को पैकेजिंग के क्षेत्र में प्रयोग की जाने वाली नई तकनीक के बारे में विस्तार सहित बताया व मशीनों का लाइव डैमो दिया। यूनिवर्सल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के प्राणनाथ चड्डा ने कंपनी अधिकारियों की लाइव डैमोंस्ट्रेशन की सराहना करते हुए इसे स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए लाभदायक बताया। 

बैठक में स्पोर्टैक्स के महेश चड्ढा, राजन महाजन, अजीत चड्ढा, ललित साहनी, राजन कोहली, जुबीन भसीन, दुर्गेश वढेरा, मोहित चुघ, निखिल महाजन, गुरप्रीत सिंह भाईजादा, सुनील कोहली, संजय कोहली, अनूप खरबंदा, विशाल महाजन, अजय कुंद्रा, अनुराग खिंदर, सर्वेश शर्मा, राजेन्द्र मेहंदीरत्ता, प्रितपाल सिंह भी मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!