हाईवे पर हैवी व्हीकल खड़ा करने वालों पर शिकंजा, 15 के काटे चालान

Edited By swetha,Updated: 12 Dec, 2019 11:02 AM

screws on those who erect heavy vehicles on the highway

नो-पार्किंग के बोर्ड लगाने के लिए निगम को दिया रिमाइंडर

जालंधर(वरुण): ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर खड़े हैवी व्हीकलों पर शिकंजा कसते हुए 15 हैवी व्हीकलों के चालान काटे। इनमें से कुछ ओवरलोड वाहन भी थे। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पैक्टर रमेश लाल ने बताया कि विधिपुर से लेकर परागपुर तक ट्रैफिक पुलिस ने पैट्रोङ्क्षलग की थी। इस दौरान जहां-जहां हाईवे के किनारे पर हैवी व्हीकल खड़े किए हुए थे, उनके चालान काटे गए। सुच्ची पिंड पर सॢवस लेन पर दोबारा से टैंकर खड़े हुए थे, जहां पर पुलिस ने 4 टैंकरों के चालान किए। इंस्पैक्टर रमेश लाल ने कहा कि धुंध के कारण हाईवे पर खड़े हैवी व्हीकल खतरनाक साबित हो सकते हैं जिसके कारण उन्होंने यह एक्शन लिया, जोकि भविष्य में भी जारी रहेगा। 

नो-पार्किंग के बोर्ड लगाने के लिए निगम को दिया रिमाइंडर
श्री राम चौक से लेकर ज्योति चौक तक नो-पार्किंग के बोर्ड लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने निगम को दोबारा से रिमाइंडर दिया है। इससे पहले उक्त बोर्ड लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी निगम से मीटिंग भी कर चुके हैं, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी बोर्ड नहीं लग सके। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गगनेश कुमार ने कहा कि रिमाइंडर देकर निगम को जल्द से जल्द बोर्ड लगाने को कहा गया है, ताकि लोग मनचाही जगह पर वाहन न खड़े कर सकें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!