जी.एस.टी. इंस्पैक्टर के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Dec, 2019 10:39 AM

robbery at gst officer s house

3 लाख के गहने, कैश व 2 सिलैंडर किए चोरी

जालंधर(शौरी): माडल हाऊस करतार नगर में चोरों ने जी.एस.टी. विभाग में तैनात महिला इंस्पैक्टर के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने के गहने, कैश, सिलैंडर आदि पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने इंस्पैक्टर के किराएदारों के घर पर भी चोरी को अंजाम दिया। 

घटना का खुलासा होने के बाद मौके पर थाना भार्गव कैम्प की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित वीना पुत्री तिलकराज ने बताया कि वह चंडीगढ़ अपने विभाग की तरफ से ट्रेनिंग लेने हेतु मंगलवार से गई हुई थी। उसकी पहली मंजिल में किराएदार रहते हैं और बीते दिन किराएदार के परिजन की मौत हो गई तथा वह घर को ताला लगाकर चले गए। बुधवार सुबह आने पर देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा है और चोर करीब 3 लाख के जेवरात, एल.ई.डी., 2 गैस सिलैंडर, करीब 40 हजार कैश चुराकर ले गए हैं।

वीना ने बताया कि चोर उसके किराएदारों के कमरे से भी करीब 60 हजार के गहने, 15 हजार कैश व अन्य सामान चुरा कर ले गए। वहीं ए.सी.पी. वैस्ट बलजिंद्र सिंह का कहना था कि वह खुद मौके का मुआयना करके आए हैं और मामले की जांच पुलिस गहराई से कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!