रेलवे कानूनों की उल्लंघना के मामले में  विधायक राजिन्द्र बेरी पर आरोप तय

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2020 11:06 AM

rajnder beri

रेलवे मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार की अदालत में आज रेलवे कानूनों की उल्लंघना करने के मामले में जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक राजिन्द्र बेरी की पेशी हुई। अदालत ने उनके विरुद्ध मुकद्दमे में आरोप तय कर मामले में गवाही के लिए सुनवाई 17-3-20 तक स्थगित कर दी...

जालंधर(भारद्वाज): रेलवे मैजिस्ट्रेट राहुल कुमार की अदालत में आज रेलवे कानूनों की उल्लंघना करने के मामले में जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक राजिन्द्र बेरी की पेशी हुई। अदालत ने उनके विरुद्ध मुकद्दमे में आरोप तय कर मामले में गवाही के लिए सुनवाई 17-3-20 तक स्थगित कर दी है।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सन् 2015 में पंजाब कांग्रेस ने पंजाब में ‘रेल रोको आंदोलन’ चलाया था। इसी कड़ी में उस समय के जिला कांग्रेस के प्रधान व मौजूदा विधायक राजिन्द्र बेरी सहित 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रेलवे कानूनों की उल्लंघना करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इसी मामले में रेलवे मैजिस्ट्रेट की अदालत ने राजिन्द्र बेेरी को अदालत में पेश होने का आज आदेश दिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!