पुलिस नाके पर 500 से 200 रुपये में हुई कथित ‘डील’, जाने क्या है पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 07 Jun, 2026 05:58 PM

allegation of illegal extortion at police checkpoint

जालंधर के नूरमहल क्षेत्र से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक युवक ने सड़क पर लगे पुलिस नाके पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

जालंधर : जालंधर के नूरमहल क्षेत्र से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक युवक ने सड़क पर लगे पुलिस नाके पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने उससे खुलेआम पैसे मांगे, जिसकी उसने वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

punjab police bribe

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नूरमहल बाईपास पर लगे नाके पर पुलिस ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने पहले 500 रुपये की मांग की और बाद में सौदा 200 रुपये में तय हुआ। युवक के मुताबिक, उसने मजबूरी में 200 रुपये दे दिए, जिन्हें पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी जेब में रख लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!