नाकाबंदी दौरान नशीले इंजेक्शनों सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jan, 2021 04:49 PM

police arrested person with drug injections

स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (एस.ओ.यू.) की टीम ने एक युवक को नशीले इंजेक्शन समेत गिरफ्तार किया.....

जालंधर(वरुण): स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (एस.ओ.यू.) की टीम ने सूर्या एनक्लेव से एक युवक को नशीले इंजेक्शन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ मनु पुत्र हरिश्चंद्र निवासी एकता नगर के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए एस.ओ.यू. के इंचार्ज अश्वनी नंदा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने नाकाबंदी दौरान मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मनोज के खिलाफ थाना 4 और थाना आदमपुर में कुल 3 केस दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 2 सालों से नशीले इंजेक्शन लगाने और बेचने का काम कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किस व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीद कर लाता था।

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here-

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!