'हार्ट अटैक परांठे वाले' के साथ फिर हो गया कांड, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2024 10:56 AM

another incident happened with  heart attack parantha wale

माडल टाऊन में हार्ट अटैक नाम से परांठा बेचने वाले युवक को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पीट दिया।

जालंधर : माडल टाऊन में हार्ट अटैक नाम से परांठा बेचने वाले युवक को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पीट दिया। युवक का बचाव करने के लिए जब उसका पिता व अन्य लोग आए तो उनसे भी मारपीट की गई।

जानकारी देते बीर दविंदर सिंह वडाला ने बताया कि शनिवार को जब वह माडल टाऊन में अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन युवक आए। वह लोग शराब पी रहे थे और आते ही उन्होंने परांठे लगाने का आर्डर दिया। जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। बीर दविंदर सिंह का कहना है कि जब उसके पिता बचाव करने आए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की और अन्य लोगों को भी पीटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। बीर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया और थाना 6 में इस संबंधी शिकायत दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!