हंसराज स्टेडियम के बाहर कार डीलरों की 4 दुकानें सील

Edited By Vaneet,Updated: 17 Feb, 2020 08:41 AM

4 shops of car dealers sealed outside hansraj stadium

नगर निगम में स्थानीय हंसराज स्टेडियम के बाहर वर्षों पहले अपनी दुकानों को किराए पर चढ़ाया था ...

जालंधर(खुराना): नगर निगम में स्थानीय हंसराज स्टेडियम के बाहर वर्षों पहले अपनी दुकानों को किराए पर चढ़ाया था जहां कार डीलरों ने अपने कारोबार शुरू कर रखे थे। इन कार डीलरों की सारी कारें सॢवस लेन के साथ-साथ जी.टी. रोड तथा साथ लगती बारादरी के अंदर तक खड़ी रहती थीं जिस कारण लोगों को काफी मुश्किलें भी आती थीं।

इसके बावजूद कुछ कार डीलर नगर निगम को मासिक किराया अदा नहीं कर रहे थे। इनकी ओर निगम का करीब 5 लाख रुपए बकाया हो गया था। तहबाजारी विभाग की टीम ने आज 4 डिफाल्टर दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई सुपरिंटैंडैंट मंदीप सिंह के नेतृत्व में हुई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!