किसी परेशानी के चलते महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Feb, 2023 12:36 PM

woman commit suicide

अपने बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद ने उन्हें गत सुबह इसकी जानकारी दी।

टांडा उड़मुड़: ग्राम कुराला कला में 30 वर्षीय महिला ने किसी परेशानी के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टांडा एस.आई. मलकीयत सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद ए.एस.आई. गुरमीत सिंह की टीम मौके पर पहुंची और मृतक महिला के पिता गुरनाम सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव लुटेरा कला (आदमपुर) जालंधर के बयान के आधार पर 174 सी.आर.पी. के तहत कार्रवाई की गई है। अपने बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद ने उन्हें गत सुबह इसकी जानकारी दी। गांव पहुंचकर उसने पाया कि परिवार में उसकी बेटी ठीक तरीके से रह रही थी लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि उसने अपनी मर्जी से फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!