विधायक बैंस की गिरफ्तारी न हुई तो राज्य भर में तेज होगा संघर्ष

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Sep, 2019 10:19 AM

demonstration against mla bains

डी.सी. गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल के साथ बदसलूकी के मामले को लेकर संघर्षरत डी.सी. दफ्तर मुलाजिम यूनियन द्वारा आज यहां जिला प्रधान विक्रम आदिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया।

होशियारपुर(जैन): डी.सी. गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल के साथ बदसलूकी के मामले को लेकर संघर्षरत डी.सी. दफ्तर मुलाजिम यूनियन द्वारा आज यहां जिला प्रधान विक्रम आदिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया। आज लगातार दूसरे दिन भी डी.सी. व जिला के एस.डी.एम. दफ्तरों तथा तहसीलों की हड़ताल रही।

प्रधान विक्रम आदिया ने कहा कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस तथा उपमंडल जीरा के मामले में आरोपियों की अगर गिरफ्तारी न हुई तो डी.सी. दफ्तरों के मुलाजिम राज्य भर में संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि आज हड़ताल रहेगी। इस अवसर पर बलकार सिंह, पी.ए. टू डी.सी. लाल चंद, सर्बजीत सिद्धू, सतनाम कौर, राम स्वरूप, नरेन्द्र सिंह, मुनीष गुप्ता, चंदन शर्मा, सुनीता रानी व संजय सिंह ने भी गुरदासपुर प्रकरण की कड़ी निंदा की। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!