बेटे का मोबाइल छीनने के विरोध में महिला पर जानलेवा हमला, डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi,Updated: 21 May, 2026 07:23 PM

woman beaten by miscreants police registered case after one year

अशोक विहार फेज-तीन इलाके में डेढ़ साल पहले एक महिला पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में गुरुग्राम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आखिरकार सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अशोक विहार फेज-तीन इलाके में डेढ़ साल पहले एक महिला पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में गुरुग्राम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आखिरकार सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से लेकर स्थानीय थाने तक न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जेएमआईसी उदिती मित्तल की अदालत ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, अशोक विहार फेज-तीन की रहने वाली सुमन पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंसल प्लाजा स्थित एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करती हैं। अदालत में दी गई शिकायत में बताया कि यह घटना 15 जनवरी 2025 की रात करीब नौ बजे की है। वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक ने बेटे का फोन छीन रखा था। सुमन ने जब आरोपी से अपने बेटे का फोन वापस मांगा, तो वह तैश में आ गया। इसी बात को लेकर एक महिला सहित तीन लोगों ने मिलकर सुमन पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। 

 

शिकायत के अनुसार जब पास की पार्किंग में बैठे कुछ अनजान लड़कों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया और उनका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए एक लड़के ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दस से ज्यादा लोगों को सुमन को तब तक बेरहमी से लाठियों और लात-घूंसों से पीटा, जब तक कि वह सड़क पर ही बेहोश नहीं हो गई।

दबंगों ने न केवल महिला को बेरहमी से पीटा, बल्कि बेहोशी की हालत में उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये नकद, सोने की कान व नाक की बाली और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात के बाद सुमन को गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब दो बजे होश आया। पीड़ित महिला का आरोप है कि वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार उसे तंग और परेशान कर रहे हैं। जब वह सुबह ऑफिस जाती है और शाम को घर लौटती है, तो आरोपी उसका पीछा करते हैं और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!