Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2026 05:33 PM

बहरामपुर पुलिस ने मां-बेटे को काबू कर उससे 25 ग्राम हेरोइन, कम्पयूटाईज कंडा तथा 2500 रूपये ड्रग मनी बरामद की।
गुरदासपुर (विनोद): बहरामपुर पुलिस ने मां-बेटे को काबू कर उससे 25 ग्राम हेरोइन, कम्पयूटाईज कंडा तथा 2500 रूपये ड्रग मनी बरामद की। इस संबंधी ए.एस.आई. प्रितम सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव मंझ पंहचे तो मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति तथा महिला को शक के आधार पर रूकने का ईशारा किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की।
पुलिस पार्टी ने उन पर काबू कर पूछताश की गई तो उन्होंने अपनी पहचान सावन पुत्र अशोक कुमार तथा शारदा पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव मंझ बताई। जब आरोपी सावन कुमार की तालाशी ली गई तो उससे 25 ग्राम हेरोइन, कम्पयूटराईज कंडा तथा 2500 रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। इस पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here